फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सीने में गोली लगने से युवक की मौत, हत्या की आशंका

सीने में गोली लगने से युवक की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 21 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीने में गोली लगने से युवक की मौत, हत्या की आशंका
काशीपुर। कुंडेश्वरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


कुंडेश्वरी निवासी मेहक सिंह वहीं एक बड़े फार्मर के यहां बतौर मैनेजर काम करता है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक फार्म हाउस के पीछे पगडंडी पर बैठ मेहक सिंह के पुत्र विकास कुमार (27) सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 315 बोर के देसी तमंचे से फायर लगा। पास बैठे गांव के तीन-चार युवकों ने घायल विकास को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां से उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल चंचल शर्मा, चौकी प्रभारी खुशवंत सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि वे विकास के साथ बैठकर बातें कर रहे थे। अचानक ही उसने तमंचा निकालकर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के पिता मेहक सिंह का आरोप है कि गांव के ही तीन-चार युवक उसके पुत्र को घर से बुलाकर ले गए थे। उसने अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दर्जनों की संख्या में लोग कुंडेश्वरी चौकी पहुंचे और जांच की मांग की।

एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस आत्महत्या या हत्या की आशंका जैसे दोनों पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।


कील, मुहांसों से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाई थी
काशीपुर। कुंडेश्वरी निवासी मेहक सिंह के पुत्र विकास कुमार (27) ने छह वर्ष पूर्व गांव की ही जूही नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद जूही अपने पति की सहमति से उत्तरी दिल्ली के गांधी विहार इलाके में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने मध्य प्रदेश से पीसीएस की परीक्षा और उत्तराखंड में स्नातक स्तर की सहायक केंद्रीय अन्वेषण अधिकारी (एसीआईओ) परीक्षा पास कर ली थी। वह अपने चेहरे के कील मुहांसों को लेकर परेशान रहती थी। इसी साल सहेलियों के साथ थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed