{"_id":"5c155210bdec2253e5047872","slug":"111544901136-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन नदी से बरामद हुआ फईम की हत्या में इस्तेमाल किया पेचकस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन नदी से बरामद हुआ फईम की हत्या में इस्तेमाल किया पेचकस
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में गाड़ी बुकिंग के नाम पर कार चालक फईम की हत्या करने वाले राजा और जग्गा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उन्नाव की लोन नदी से हत्या में इस्तेमाल पेेचकस बरामद कर लिया है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने रिमांड पूरी होने पर शनिवार को फिर से दोनों को हल्द्वानी जेल भेज दिया गया।
बता दें कि दो नवंबर को पुरानी गल्ला मंडी किच्छा निवासी फईम की कार को पंजाब के गुरदासपुर निवासी रविंद्र उर्फ हैप्पी और गुलरभोज थाना गदरपुर निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा इलाहाबाद जाने के नाम पर रुद्रपुर से बुक करा कराकर ले गए थे। दो दिन बाद फईम के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। चार नवंबर को जिला उन्नाव के थाना अजगैन पुलिस ने क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्नाव पहुंचकर मृतक फईम की शिनाख्त की। फईम हत्याकांड की पुष्टि होने पर पुलिस ने 30 नवंबर को जग्गा और हैप्पी को गिरफ्तार कर दोनों के पास से तमंचे और इनोवा बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। टीम में एसआई देवेश, कांस्टेबल प्रताप सिंह, भगवत और ललित भी शामिल रहे।