फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   वनकर्मियों ने ट्रक में पकड़ा 440 टिन अवैध बिरोजा

वनकर्मियों ने ट्रक में पकड़ा 440 टिन अवैध बिरोजा

Thu, 27 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों ने ट्रक में पकड़ा 440 टिन अवैध बिरोजा

विज्ञापन
शांतिपुरी के हल्द्वानी-किच्छा मुख्य मार्ग में वनकर्मियों ने अवैध बिरोजे के 440 टिनों से लदे ट्रक को पकड़ लिया। रेंजर डौली रेंज अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शांतिपुरी बैरियर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान हल्द्वानी से आ रहे एक ट्रक को रुकने की इशारा किया तो चालक ट्रक को तेजी से भगाकर ले गया। थोड़ी दूर जाने के बाद वह ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया। जांच करने पर ट्रक संख्या यूके04सीए/3353 में 440 टिन बिरोजा लदा पाया। कोई वैध पपत्र नहीं पाए गए। इस पर अज्ञात वाहन स्वामी/चालक के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर वाहन को सीज कर डौली रेंज लालकुआं में खड़ा कर दिया है। वहां डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा एलएस मेवाड़ी, डीसी तिवारी, सत्येंद्र दुबे, सुनील कुमार, दिनेष पंत, पारस कुमार, राजेंद्र लटवाल, कैलाश भाकुनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed