फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नाले किनारे खेल रहा डेढ़ वर्षीय बालक लापता

नाले किनारे खेल रहा डेढ़ वर्षीय बालक लापता

Sat, 12 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
नाले किनारे खेल रहा डेढ़ वर्षीय बालक लापता
काशीपुर। नाले के किनारे खेल रहा एक डेढ़ वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया। बच्चे की नाले में डूबने की आशंका के चलते परिजनों और पुलिस टीम ने लापता बच्चे को नाले में खोजा। देर शाम तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

रामनगर मार्ग स्थित एक पेपर मिल के पास ग्राम खरमासी में जयवीर सिंह का परिवार रहता है। उसके दो पुत्र यश और कार्तिक है। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक घर के बाहर नाले के पास खेल रहा था। अचानक वह गायब हो गया। परिजनों ने पूरी कालोनी में कार्तिक की घर-घर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। बालक के नाले में गिर जाने की आशंका के चलते शुक्रवार को परिजनों और हल्का नंबर एक के पुलिस कर्मियों ने उसकी नाले में तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत तोमर, तहसीलदार संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर लापता बालक के बारे में जानकारी ली। बालक की तलाश के लिए निजी गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। हल्का लेखपाल अरुण कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। उधर, बालक के परिजन अन्य संभावित स्थानों पर भी कार्तिक की तलाश कर रहे है। उसके बारे में कोई जानकारी न मिलने से कार्तिक की मां व पिता का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed