{"_id":"5978e43f4f1c1b123a8b4720","slug":"101501094975-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदी युवती, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदी युवती, मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बुधवार को ट्रेन संख्या 55306 रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी। रामनगर मार्ग स्थित अनन्या होटल के पास झाड़ियों में एक युवती काफी देर से बैठी थी। ट्रेन के पास पहुंचने पर युवती ने उसके आगे छलांग लगा दी। ट्रेन से सर कटने से युवती की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास खड़े लोगों से जानकारी ली, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। युवती के हाथों में मेहंदी लगी है और उसके दाएं हाथ पर ‘जेके’ लिखा है। स्टेशन अधीक्षक रामसुख ने बताया कि एक युवती की ट्रेन कटने की सूचना मिली है। ट्रेन करीब 23 मिनट देर से पहुंची है।