{"_id":"62a640eb77be7a46f839825b","slug":"crime-sitarganj-news-hld4656949180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप: पैसों के बहाने महिला ने व्यापारी को बुलाकर नशीला पानी पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप: पैसों के बहाने महिला ने व्यापारी को बुलाकर नशीला पानी पिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। उधार के रुपये देने के बहाने कपड़े के व्यापारी को बुलाकर महिला ने नशीला पानी पिलाया। बेहोशी की हालत में महिला ने अन्य साथियों के साथ मिलकर व्यापारी से अश्लील हरकत की और उसे पीटकर लूटा लिया। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष केसी आर्य को मझोला जिला पीलीभीत निवासी कपड़ा व्यापारी दिनेश अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान पर एक महिला कपड़े लेने आई थी। कपड़े लेने के बाद वह पंद्रह सौ रुपये उधार कर गई। महिला उसे लगातार फोन पर घर आकर अपने पैसे ले जाने को कह रही थी। इस पर वह उसके घर गया और पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गया।
होश आया तो उक्त महिला के साथ एक अन्य महिला भी वहां थी। तभी 5-6 युवक वहां पहुंचे और महिलाओं से गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए उसे पीटा। आरोपियों ने जेब में रखे दस हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। युवक घर फोन कर दो लाख रुपये मंगवाने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने पेटीएम कोड नंबर भी ले लिया है। बताया कि आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम गुरविंदर, बूटा और जेंटी ले रहे थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ धारा 120 बी, 323, 386 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
25 मई को भी एक युवक को बनाया जा चुका है बंधक
नानकमत्ता। 25 मई को पीलीभीत जिले के अमरिया निवासी जयराम जब कार से खटीमा जा रहे थे तो बिडोरा मझोला में दो महिलाओं ने लिफ्ट लेकर दूसरे दिन उन्हें मिलने के लिए बिडोरा बुलाया था। जयराम जो अपने मित्र के साथ वहां पहुंचे तो महिलाओं ने अन्य पांच युवकों के साथ उसे बंधक बनाकर पीटा और पचास हजार रुपये की मांग की थी। पुलिस ने नामजद महिला सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। संवाद