फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

तीन महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मी से की हाथापाई, वर्दी फटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crime
सितारगंज। एक महिला की वीडियो वायरल करने की आरोपी महिला और उसकी दो बहनों ने कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क में तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा से हाथापाई कर दी। इससे महिला पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई और उनको गुम चोटें आईं। मौका पाकर आरोपी महिलाएं कोतवाली से भाग गईं। महिला पुलिस कर्मी की तहरीर पर कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने फटी वर्दी को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा के अनुसार बुधवार को एक महिला ने अपने अश्लील वीडियो वायरल करने के संबंध में कोतवाली में शिकायत की थी।
शिकायत के आधार पर नगर के एक वार्ड की आरोपी महिला को कोतवाली बुलाया गया था। महिला दरोगा सोनिका जोशी ने दोनों पक्षों को सुना। इस दौरान आरोपी महिला, उसकी दो बहनें उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गईं। आरोप है कि महिला से मोबाइल दिखाने को कहा तो उसने व उसकी दोनों बहनों ने हंगामा कर हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान महिला पुलिस कर्मी ज्योति की वर्दी फट गई और गुम चोटें आईं। घटना के बाद दो बहनें आरोपी महिला को अपने साथ लेकर भाग गईं। पुलिस कर्मी ज्योति ने कोतवाली में तीनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने धारा 186, 332, 353, 504 के तहत तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। खबर लिखे जाने तक एक भी आरोपी महिला गिरफ्तार नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने पर तीन बहनों पर केस दर्ज
सितारगंज। एक महिला की अश्लील वीडियो वायरल करना तीन बहनों को भारी पड़ा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, महिला की वीडियो बनाने वाली आरोपी बहनों में से एक महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली की महिला दरोगा सोनिका जोशी ने बताया कि नगर के एक वार्ड में किराये में रहने वाली महिला का एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी ने वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि प्रेमी की पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगीं। आरोप लगाया कि महिलाओं की ओर से वीडियो कुछ परिजनों को भेजकर उसे बदनाम किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपी बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला का वीडियो बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे आईपीसी की धारा 509 एवं 67 आईटी एक्ट के तहत कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed