{"_id":"61a915d3a56f7f5e68627fb9","slug":"crime-sitarganj-news-hld4464160180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हादसे में बची जान, दूसरे में ट्रक बना काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले हादसे में बची जान, दूसरे में ट्रक बना काल
विज्ञापन
शक्तिफार्म में दिवंगत शिवम विश्वास के आवास पर शोक जताने पहुंचे लोग।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्याम प्रसाद विश्वास के बडे़े बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर मिली तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि शिवम विश्वास अब नहीं रहे। खबर की पुष्टि के लिए सभी एक-दूसरे को फोन करने लगे। इधर, शिवम की मां पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती विश्वास और उनकी पत्नी पल्लवी समेत पूरे परिवार का रो रो-कर बुरा हाल है। मां और पत्नी तो शिवम को याद करके बदहवास हो गई हैं।
बृहस्पतिवार को हादसे की खबर मिलते ही शक्तिफार्म एवं सितारगंज क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक दलों के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्याम प्रसाद विश्वास के आवास पर पहुंचे। परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम थीं। शिवम का विवाह करीब तीन साल पहले बहेड़ी की पल्लवी से हुआ था। उनके जुड़वा बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी हैं। शिवम अपने पिता के साथ बीड़ी कारोबार संभाल रहे थे।
उनकी मां कांग्रेस नेत्री मालती विश्वास 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। शिवम भी अपनी मां के साथ सक्रिय राजनीति से जुड़े थे। बताया जा रहा है शिवम बुधवार रात शक्तिफार्म निवासी अपने परिचित युवक के साथ हल्द्वानी में किसी कार्यक्रम में गए थे, जहां उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर शिवम की पत्नी एवं उसके भाई की पत्नी इनोवा से हल्द्वानी पहुंचे। शिवम अपने साथी के साथ इनोवा से रुद्रपुर आने लगे तभी सामने से आ रहे ट्राला से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
शोक जताकर बंधाया परिवार को ढाढ़स
शक्तिफार्म। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश गंगवार, जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य समेत तमाम लोग रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। विधायक सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन किरन चंद्र मंडल, मंडी समिति के चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कमल जिंदल, आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी अजय जायवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, मधुसूदन सरकार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
कुदरत को यही था मंजूर!
शक्तिफार्म। शिवम विश्वास के साथ हादसा एक बार नहीं, वरन दो बार हुआ। बुधवार रात हल्द्वानी में हुए पहले हादसे में उनकी फॉच्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई। शिवम ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और अपने मित्र के साथ घर लौटने के लिए दूसरी इनोवा कार ड्राइवर के जरिये बुलाई। ड्राइवर कार लेकर हल्द्वानी गया तो पीछे से दूसरी कार में शिवम की मां मालती और पत्नी पल्लवी भी हल्द्वानी पहुंचे। पत्नी ने शिवम से कहा कि मैं भी आपके साथ चलती हूं लेकिन उन्होंने मां और पत्नी दोनों को दूसरी गाड़ी से घर लौटा दिया और खुद अपने मित्र के साथ इनोवा कार से रुद्रपुर की ओर चल दिए। मां भी बेटे सही सलामत देखकर राहत की सांस लेते हुए घर चली आईं लेकिन उन्हें क्या पता था कि शिवम अब कभी नहीं लौटेगा। (संवाद)

शक्तिफार्म में बेटे शिवम विश्वास के वियोग में बेसुध मां वरिष्ठ कांग्रेस नेता मालती विश्वास।- फोटो : SITARGANJ

शक्तिफार्म के शिवम विश्वास। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ