फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

दो पक्षों के जमीनी विवाद का कानूनगो आफिस मे निपटारा करने आए ग्राम प्रधान से तीन लोगों ने की धक्का-मुक्की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Crime
नानकमत्ता में थाने में धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। दो पक्षों में जमीनी विवाद का निपटारा कराने कानूनगो ऑफिस पहुंचे ग्राम प्रधान से एक पक्ष के तीन लोगों ने अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की कर दी। इस पर ग्रामीण थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम ध्यानपुर के प्रधान समर सिंह राजस्व निरीक्षक के ऑफिस में गांव में चल रहे दो पक्षों के जमीनी विवाद में कानूनगो द्वारा बुलाने पर ऑफिस पहुंचे थे। एक पक्ष के तीन लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ धक्का-मुक्की कर अभद्रता शुरू कर दी। ग्राम प्रधान से अभद्रता की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान बिचवा सुरेंद्र सिंह, किशनपुर के प्रधान पति बलवीर सिंह, बरकीडाडी़ के ग्राम प्रधान जगीर सिंह, मगरसड़ा के ग्राम प्रधान पति जसवंत सिंह, दुकड़ी के ग्राम प्रधान पति जसवीर सिंह, गुरनाम सिंह, रेखा राना, मानमती राणा, गुड्डी देवी, स्नेहलता देवी, सुनीता देवी, रामवती देवी, भागवती देवी, सरोज देवी, गायत्री देवी, मुन्नी देवी आदि शामिल थे। (संवाद)

नानकमत्ता में थानाध्यक्ष का घेराव करते ग्राम ध्यानपुर के ग्रामीण।

नानकमत्ता में थानाध्यक्ष का घेराव करते ग्राम ध्यानपुर के ग्रामीण।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed