{"_id":"63b1e598ed6a3674e86c17e1","slug":"crime-rudrapur-news-hld487243953","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जूता व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले में चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जूता व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले में चार नामजद
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो दिन पहले जूता व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में रामपुर जिले के बिलासपुर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। गदरपुर रोड पर हुई घटना बिलासपुर थाना क्षेत्र में होने की वजह से वहां केस दर्ज हुआ है। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने इस मामले में रामपुर पुलिस का सहयोग करने की बात कही है।
ग्रीन पार्क निवासी रविंद्र सिंह चांडा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की रात उसका भाई कंवलजीत सिंह उर्फ जोमी चांडा रुद्रपुर बाजार में अपनी दुकान बंद कर ग्रीन पार्क स्थित अपने घर स्कूटी से आ रहा था। आरोप है कि गदरपुर रोड पर सोबती होटल के पास मनप्रीत उर्फ मिंटू निवासी डिबडिबा बिलासपुर, जय आर्यन, राहुल ने अपने साथियों के साथ उसके भाई को घेर लिया। आरोपियों ने तमंचे से उसके भाई पर फायर किया लेकिन वह बच गया। इसके बाद आरोपियों की तरफ से किया गया दूसरा फायर मिस हो गया।
इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार और डंडों से भाई को बुरी तरह पीटा। आरोपी भाई को मरा समझकर फरार हो गए। इसके बाद भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रविंद्र का आरोप है कि मोहित पूर्व में उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे चुका है। वह हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मोहित और उसके साथियों से भाई की जान को खतरा बना हुआ है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि व्यापारी से हुई मारपीट के मामले में रुद्रपुर पुलिस जांच कर रही थी और कुछ लोगों को चिह्नित भी किया गया था लेकिन अब मामले में बिलासपुर थाने में केस दर्ज हो चुका है। इस संबंध में बिलासपुर पुलिस की स्थानीय पुलिस हर संभव सहयोग करेगी।
मारपीट मामले में गर्माई सियासत
रुद्रपुर। जूता कारोबारी से हुई मारपीट के मामले में सियायत गर्माई हुई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समर्थकों के साथ एसएसपी का घेराव कर एक बड़े नेता का हाथ होने का आरोप लगाया था। पूरा मामला हाल में ही सम्पन्न हुए छात्र संघ चुनाव से जोड़ा जा रहा था। चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी का समर्थन करने पर घायल व्यापारी को धमकी भी मिली थी। इस मामले की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी निंदा की लेकिन अब मामला बिलासपुर में दर्ज हो चुका है। संवाद