फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

व्यापारी नेता के पुत्र से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Crime
तिलकराज बेहड़, विधायक, किच्छा। - फोटो : RUDRAPUR
किच्छा। पुलिस ने व्यापारी नेता निर्मल सिंह हंसपाल के पुत्र जगदीप के साथ हुई मारपीट का खुलासा करते हुए भदईपुरा रुद्रपुर के दो लोगों को गिरफ्तार कर घटना में शामिल स्कार्पियो बरामद कर ली है। दो अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

एएसपी मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली में बताया कि मारपीट के दो आरोपियों अभय सक्सेना उर्फ चायना निवासी भदईपुरा और शुभम यादव को ली कैसल होटल रुद्रपुर के पास गिरफ्तार किया गया है। 4-5 महीने पहले जगदीप और ओमबीर यादव उर्फ बिल्ला का ली कैसल होटल में स्थित कबाना बार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बिल्ला ने अभय और शुभम को फोन कर बुलाया। दोनों पहुंचे तब तक जगदीप चला गया। 11 नवंबर को आकांक्षा आटोमोबाइल के सामने इन लोगों ने जगदीप को देखा तो बिल्ला अपने दोस्त हरमन की स्कार्पियो ले आया।
विज्ञापन

बिल्ला को स्कार्पियो में छोड़कर वे अपने दोस्त आकाश यादव को बुलाने चले गए। उन्होंने दो बाइकें लीं। एक बाइक पर ये दोनों, दूसरी बाइक पर आकाश यादव और स्कार्पियो में ओमबीर यादव उर्फ बिल्ला बैठकर उसका पीछा करने लगे। जगदीप ने स्कूटी हल्की की तो उसे लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद डंडों से पिटाई कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्कार्पियो करतारपुर रोड से बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहड़ बोले सीओ के फोन की जांच हो
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने खुलासे पर सवालिया निशान लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने कार्यालय में विधायक ने कहा कि एसएसपी ने कहा था कि जांच किच्छा पुलिस करेगी लेकिन जांच दरऊ चौकी प्रभारी से करवाई गई। खरीदे गए लोगों को आरोपी बनाकर खुलासा किया गया। उन्होंने सीओ के फोन की जांच की मांग करते हुए कहा कि वह मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना देंगे और मुख्यमंत्री कार्यालय में धरना देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ किच्छा का माहौल खराब कर रहे हैं। सीओ ने राजनीतिक लोगों के दबाव में घटना का खुलासा किया। आरोप लगाया कि इसी गाड़ी से गुलशन सिंधी के साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने घटना की जांच की मांग की।
पुलिस को नपुंसक बताने वाले बयान पर कांग्रेस विधायक व भाजपा नेता आमने-सामने
किच्छा। व्यापारी नेता के बेटे के साथ हुई मारपीट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। खुलासे के बाद भाजपा नेता और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वर्तमान विधायक पर निशाना साधा है। इधर विधायक बेहड़ ने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। पुलिस को नपुंसक कहने से पूर्व विधायक के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।
पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने बयान जारी किया है। पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस को नपुंसक बताने वाला बयान देने वाले क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ को पुलिस से व भाजपा सरकार से माफी मांगनी चाहिए अन्यथा उन पर हेट स्पीच का मुकदमा कायम कर आजम खां की तरह सदस्यता बर्खास्त करनी चाहिए। शुक्ला ने कहा कि लगातार तीसरी बार मारपीट की घटनाओं पर क्षेत्रीय विधायक बेहड़ ने पुलिस, भाजपा सरकार और मुझको बदनाम करने की साजिश की जो सफल नहीं हुई। उनमें जरा भी नैतिकता है तो अनर्गल बयानबाजी छोड़कर माफी मांगें नहीं तो चुल्लू भर पानी में डूब मरें। शुक्ला ने कहा कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर तिलक राज बेहड़ को पार्टी से निकालने की मांग करेंगे।

किच्छा में प्रेस वार्ता करके मैंने कहा है, मुझे कोई डर नहीं है। शुक्ला पुलिस के एजेंट हैं क्या, इनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। जिसको चाहें पत्र लिखें कोई डर नहीं है, इनका कांग्रेस के प्रति पुराना प्रेम जाग रहा है। पुलिस ने गलत खुलासा किया है। जानबूझकर पूरे खेल को रचा गया है। सीओ किच्छा कठपुतली बने हुए हैं। उनको खुश करने के लिए सारा खेल रचा जा रहा है। क्राइम बढ़ने के दोषी सीओ और पूर्व विधायक हैं। कानून व्यवस्था के खिलाफ बोलता रहूंगा।
-तिलक राज बेहड़, विधायक, किच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed