फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

मारपीट के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crime
किच्छा। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल के बेटे पर शनिवार शाम को हुए हमले के बाद देर रात कोतवाली में सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, अपहरण व फायरिंग करने का केस दर्ज कर लिया गया। केस की विवेचना एसआई बसंत प्रकाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

निर्मल सिंह हंसपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पूर्व में उनके बेटे जगदीप सिंह उर्फ दीप सिंह पर ग्राम सुनहरी निवासी अमृतपाल सिंह संधू उर्फ गोपी और आवास विकास निवासी विपिन ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर किया था जिसकी रिपोर्ट थाना किच्छा में दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि रिपोर्ट से नाराज होकर विपक्षी उसके बेटे पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर विपक्षी सामने आने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार देर शाम को उनका बेटा जगदीप सिंह अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में बसंत गार्डन के पास सुनसान जगह पर पीछे से आई स्कार्पियो और दो बाइकों पर सवार करीब सात-आठ लोगों ने उनके बेटे की स्कूटी रुकवा ली। गाड़ी से उतरते ही कुछ युवकों ने जगदीप सिंह के साथ गालीगलौज करते हुए तमंचों, पाटल व अन्य हथियारों के बल पर जगदीप का अपहरण करने की कोशिश करते हुए उसे स्कार्पियो में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे को लात घूसों, कांते व डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिसमें जगदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि ड्राइवर के बगल में बैठे व्यक्ति ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया लेकिन उनका बेटा इसमें बाल-बाल बच गया। भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी स्कार्पियो और बाइक में बैठकर फरार हो गए। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि निर्मल सिंह हंसपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 307, 147, 323, 341, 504 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री के बेटे पर हमले से व्यापारियों में रोष
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल के बेटे पर हुए हमले के मामले में रुद्रपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कड़ा रोष जाहिर किया है। शनिवार को यहां हुई बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री हरीश अरोड़ा ने कहा कि जिला महामंत्री के बेटे दीप हंसपाल पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसको लेकर व्यापारी समाज में भारी रोष है। कहा कि कुछ माह पूर्व भी दीप पर इसी तरह का जानलेवा हमला हुआ था। इससे जाहिर होता है कि जिन्होंने हमला किया है वे अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार नहीं की किया गया तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश बंसल, बलविंदर सिंह विर्क, सुरमुख सिंह विर्क, जगदीश छाबड़ा, केवल बत्रा, राजकुमार सीकरी, सुरेंद्र रज्जी, अमित डाबड़ा, पवन गाबा आदि थे। संवाद

निर्मल हंसपाल के परिजनों से मिले पूर्व विधायक राजेश शुक्ला
किच्छा। व्यापारी नेता निर्मल हंसपाल के बेटे दीप हंसपाल के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद शनिवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला उनके परिजनों से मिले। पूर्व विधायक ने एसएसपी व अन्य अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा। पूर्व विधायक ने कहा कि दीप हंसपाल से पूर्व में भी मारपीट की घटना हो चुकी है और पुलिस उस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है। इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय विधायक को राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो आमने-सामने लड़ें, किसी को मोहरा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, व्यापारी नेता प्रमोद ठुकराल, प्रदीप पुजारा, क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन मूलचंद राठौर, जिला योजना सदस्य मनमोहन सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, सुरेंद्र चौधरी, अमरीक सिंह मंड आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed