फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

डेढ़ साल की बच्ची की टैंक में डूबने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crime
गदरपुर। निकाह समारोह में आई डेढ़ वर्षीय बच्ची की टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्ची के पानी में डूबने का करीब दो घंटे बाद पता चला। बच्ची की मौत से निकाह का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम मजरा शीला निवासी अहमद हुसैन की बेटी रियाज मीन का रुद्रपुर निवासी जरीफ अहमद के साथ निकाह था। करीब तीन बजे जरीफ अहमद की बरात दिनेशपुर मोड़ पर स्थित एक बरात घर में आई थी। निकाह के खुशनुमा माहौल में उस समय खलल मच गया जब ग्राम पीपली नायक, थाना स्वार जिला रामपुर से बरात में आए जाकिर हुसैन की डेढ़ वर्षीय बेटी इनायत अचानक गुम हो गई। अपनी मां नासरा की गोद से इनायत कब निकल गई उसको भी इसकी भनक नहीं हुई।
विज्ञापन

लोगों ने बरात घर और आसपास का सारा इलाका छान मारा लेकिन इनायत का कुछ पता नहीं चला। करीब दो घंटे बाद बरात घर में बने पानी के टैंक में इनायत का शव उतराता हुआ नजर आया। आननफानन उसे टैंक से निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने शव देने से मना कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद थानाध्यक्ष के समझाने पर परिजन पुलिस के साथ सीएचसी गदरपुर चलने के लिए राजी हुए। वहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मातम में तब्दील हो गई निकाह की खुशियां
गदरपुर। मासूम इनायत की पानी के टैंक में डूबने से हुई मौत से निकाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। हर किसी को इनायत की मौत से गहरा सदमा लगा। सलामी की रस्म के बाद नासरा को इनायत नजर नहीं आई तो उसने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद जब इनायत का शव पानी के टैंक मैं उतराता हुआ मिला तो इस मंजर को देखकर हर किसी की चीख निकल गई। इनायत की मौत से जहां उसकी मां नासरा और जाकिर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं दुल्हन पक्ष में भी मातम पसर गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed