फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand: Police and villagers clash in Gularbhoj, SO slaps woman video viral

Uttarakhand: गूलरभोज में पुलिस और ग्रामीणों की झड़प, एसओ ने महिला के जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 30 Sep 2022 07:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधमसिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधमसिंह नगर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 07:06 PM IST
सार

गदरपुर पुलिस गांव ठंडा नाला निवासी पप्पू के घर बाइक चोरी की जांच करने पहुंची। पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू की और सीसीटीवी के आधार पर गांव के एक अन्य व्यक्ति लियाकत के घर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण और महिलाओं की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand: Police and villagers clash in Gularbhoj, SO slaps woman video viral
महिला को मारा थप्पड़ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गूलरभोज में चोरी की बाइक बरामद करने ठंडा नाला पहुंची पुलिस की ग्रामीणों से झड़प हो गई। हमलावर हुए ग्रामीणों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान थानाध्यक्ष गदरपुर ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है। उधर, ग्रामीणों के हमलावर होने की जानकारी होने पर एसएसपी सख्त हो गए हैं। उनके आदेश पर 42 ग्रामीणों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों ने एसएसपी से मिलकर एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब दो बजे गदरपुर पुलिस गांव ठंडा नाला निवासी पप्पू के घर बाइक चोरी की जांच करने पहुंची। पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू की और सीसीटीवी के आधार पर गांव के एक अन्य व्यक्ति लियाकत के घर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण और महिलाओं की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। गदरपुर थानाध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की के दौरान उन्होंने एक महिला को थप्पड़ मार दिया। बृहस्पतिवार सुबह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि एसओ के मारपीट के दौरान चौकी प्रभारी उन्हें रोक रहे हैं। इस पर चौकी प्रभारी को एसओ झिड़कते हुए दिखे। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए तो पुलिस वापस चली गई। ग्रामीण लियाकत अली ने बताया कि उनके गांव में कुछ लोग टप्पेबाजी सहित ठगी भी करते हैं, जिसका वह पिछले 10 सालों से विरोध करते आ रहे हैं। पुलिस आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, बल्कि उनके साथ सांठगांठ कर उल्टा सीधे-साधे परिवार को टारगेट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बृहस्पतिवार को गांव के पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रधान मनोज देवराड़ी, भाजपा के पूर्वब्लॉक अध्यक्ष चंदन नयाल, नामित सभासद तरुण दुबे, किशोर सामंत सहित कई जनप्रतिनिधि पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मिले।

बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी के आरोपी की तलाश में पुलिस गांव पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से बदसलूकी कर आरोपी को भगा दिया। पुलिस ने लियाकत सहित 42 लोगों के खिलाफ धारा 147, 188 एवं 353 में मुकदमा दर्ज किया है।

गांव में 80 प्रतिशत क्रिमिनल लोग
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ठंडानाला गांव में 80 प्रतिशत लोग क्रिमिनल टाइप के हैं। एक हफ्ते पहले गांव के आठ लोग गोरखपुर में एक पूर्व एसआई से जेवर ठगी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। गांव में इससे पहले छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मुंबई तक की पुलिस छापे मार चुकी है।


ठंडानाला गांव में चोरी की बाइक होने की पक्की सूूचना थी, जिसके लिए पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी। आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम से अभद्रता की। एसओ का गिरेबान पकड़ा तो हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। सुबह गांव के बगल से बाइक बरामद हुई। सीओ बाजपुर को जांच सौंपी है।
- मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed