{"_id":"62475384310a3f51f449bf04","slug":"crime-rudrapur-news-hld458165979","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन
पंतनगर में श्रमिक बस्ती में आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। परिसर के इंदिरा कॉलोनी में अज्ञात कारणों से लगी आग में 13 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दमकल के चार वाहनों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में श्रमिकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग के बीच घिरे दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया।
परिसर के इंदिरा कालोनी श्रमिक बस्ती में सुबह साढ़े 10 बजे आग लग गई। लोगों ने सुरक्षा विभाग सहित अग्निशमन को सूचना देकर स्वयं के संसाधनों से आग बुझानी शुरू की, लेकिन आग विकराल होगी गई। देखते ही देखते उसने पास की अन्य झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। लगभग आधे घंटे बाद पहुंचे टाटा मोटर्स व अग्निश्मन विभाग के तीन वाहनों ने आग बुझानी शुरू की। इस दौरान एक झोपड़ी में दो बच्चे फंस गए, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा। इसके बाद लालकुआं से भी एक अग्निशमन वाहन पहुंचा और इन चारों वाहनों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक झोपड़ियों में रखे नकदी, कपड़े, जेवर, राशन आदि जलकर राख हो चुके थे। आग की चपेट में आकर कई मवेशी झुलस गए हैं। अग्निकांड की सूचना पर पहुंचे एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा सहित तहसीलदार, पटवारी व पंतनगर थाना पुलिस आग बुझने तक मौके पर जुटी रही। साथ ही इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व वर्तमान विधायक पुत्र गौरव बेहड़ भी घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर लोगों को फौरी मदद उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
इन श्रमिकों की जलीं झोपड़ियां
पंतनगर। शुक्रवार को परिसर के इंदिरा कालोनी में लगी आग में इन श्रमिकों की झोपड़ियां स्वाहा हो गईं, जिसमें झोपड़ी स्वामियों के अनुसार उन्हें लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। इनमें राजू, कन्हैया, पवन, राजेश, महेंद्र, सुनीता, नरेश, प्रेमपाल, बुध राम, जोगेंद्र समेत 13 श्रमिकों की झोपड़ियां जल गई हैं।
फौरी तौर पर पीड़ितों को मिली मदद
पंतनगर। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने डीएम से वार्ता कर 13 पीड़ितों को 3800 रुपये के चेक सौंपे। साथ ही विधायक पुत्र गौरव बेहड़ ने 15 तिरपाल व पांच हजार रुपये नकद, कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा ने पांच हजार, अतुल वर्मा ने पांच हजार रुपये की मदद की। अन्य लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए।