फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

दिनेशपुर की पैकेजिंग फैक्टरी में धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crime.
दिनेशपुर मे फैक्टरी में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। वार्ड नंबर तीन स्थित पैकेजिंग इंडस्ट्रीज में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

बुक्सौरा गांव से सटे वार्ड नंबर तीन स्थित नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष काबल सिंह की जग्गा पैकिंग इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सुबह सात बजे के करीब फैक्टरी के कर्मचारी श्यामलाल ने फैक्टरी के भीतर से धुआं उठता देखा। उसने तुरंत फैक्टरी मालिक काबल सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही काबल सिंह के होश उड़ गए। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी गई। इस बीच ग्रामीण और कर्मचारी फैक्टरी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम और अन्य संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास में लग गए। इस बीच रुद्रपुर, सिडकुल और पंतनगर से तीन दमकल की गाड़ियां और फायर फाइटर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

फैक्टरी के भीतर बड़ी संख्या में मौजूद प्रिंटिंग के केमिकल और पेपर रोल में आग लगने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बेकाबू होता देख मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने सिडकुल कंपनियों की प्राइवेट दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया। केमिकल में आग लगने के कारण पानी से आग नहीं बुझ पाने पर फायर कर्मियों ने कार्बन डाइऑक्साइड की फॉग का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की छह गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फैक्टरी में मौजूद लाखों रुपये की मशीनें, तैयार माल और कच्चा माल जलक चुका था। आग लगने के कारणों का पता नही लग पाया। अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। फैक्टरी के मैनेजर पवन उपाध्याय ने बताया कि एक ट्रीटमेंट रिमाइंडर मशीन, एक इंस्पेक्शन मशीन सहित भारी मात्रा में केमिकल, तैयार माल, पेपर रोल और अन्य रॉ मैटेरियल जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के दूसरे भाग में मौजूद सामान को बचा लिया गया है। उन्होंने आगजनी में करीब तीन करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed