फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

फैक्ट्री में स्टोर टैंक का कवर फटने से तीन मजदूर झुलसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crime.
रुद्रपुर में एसपी सॉल्वेंट कंपनी में लगी आग। - फोटो : RUDRAPUR
काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट कंपनी में शनिवार शाम स्टोर टैंक का कवर फटने से आग लग गई, जिसमें तीन श्रमिक झुलसे गए। उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे एसपी सॉल्वेंट कंपनी में भूसी से तेल तैयार करने की प्रक्रिया चल रही थी। गर्म तेल को स्टोर टैंक में डाला गया था। इसी दौरान तेल के गर्म होने के कारण टैंकर का ऊपरी कवर फट गया, जिससे तेल के कंपनी के भीतर फैलने से आग लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कंपनी के श्रमिक दीपांकर (38), चंद्रप्रकाश (35) और अनिल मिश्रा (38) गंभीर रूप से झुलस गए है।
विज्ञापन

सूचना पर फायर ब्रिगेड के रुद्रपुर से तीन और पंतनगर से दो वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन कंपनी के भीतर आग होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मी जल्द भीतर प्रवेश नहीं कर सके। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद पर काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि कंपनी में धान की भूसी के माध्यम से तेल तैयार किया जाता है, इस तेल का रिफाइंड ऑयल बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान यह घटना घटी। भीषण अग्निकांड के चलते इस पर काबू पाने में करीब सवा घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से झुलसे तीनों श्रमिकों को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अग्निकांड में लाखों के नुकसान की आशंका है। इसी कंपनी में करीब एक माह पहले भी आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed