फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा हथियार तस्कर, सात तमंचे बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Crime
पंतनगर में आरोपियों से बरामद तमंचों के साथ संयुक्त टीम। - फोटो : RUDRAPUR
एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे सात नए तमंचे बरामद हुए हैं। आरोपी एटा से तमंचे खरीदकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यूपी से हथियारों की तस्करी की सूचना मिलने पर सीओ एसटीएफ डॉ. पूर्णिमा गर्ग ने इंस्पेक्टर एमपी सिंह की अगुवाई में टीम गठित की थी। टीम को लगातार हथियारों की तस्करी का इनपुट मिल रहा था। शुक्रवार की दोपहर एसटीएफ और पंतनगर पुलिस ने किच्छा रोड पर शांतिपुरी गेट के पास विक्रम सिंह उर्फ विक्की निवासी बंडया भट्टा वार्ड नंबर पांच किच्छा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से 315 बोर के सात तमंचे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यूपी के एटा से तमंचे खरीदकर लाया था और किसी व्यक्ति को डिलीवरी देने के लिए इंतजार कर रहा था। वह बीते कुछ समय से हथियारों की तस्करी कर रहा है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद हथियार नए बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को देखते हुए एसटीएफ की ओर से हथियारों की तस्करी पर विशेष नजर रखी जा रही है। यूपी और उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों हथियारों की तस्करी पूर्व में भी होती रही है। कहा कि हथियारों की तस्करी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम में एसटीएफ एसआई केजी मठपाल, पंतनगर थाने के एसआई प्रकाश बिष्ट सहित टीम शामिल रही।
छह हजार में खरीदकर 12 हजार में बेचता था तमंचा
रुद्रपुर। एसटीएफ इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी कुछ समय से हथियारों की तस्करी कर रहा है। वह एटा से छह हजार रुपये में तमंचा खरीदता था। जिसके वह ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिले में दस से 12 हजार रुपये में बेचता था। बताया कि आरोपी से हथियार खरीदने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। कहा कि तमंचे खरीदने वालों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)

इस साल बरामद हो चुके 21 तमंचे और चार पिस्टल
रुद्रपुर। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि इस साल अभी तक कुमाऊं एसटीएफ ने 21 तमंचे, चार पिस्टल और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। 28 जनवरी को काशीपुर से पांच, 20 फरवरी को पुलभट्टा से सात, 14 जुलाई को काशीपुर के कुंडेश्वरी से पंजाब के तीन गैंगस्टरों से दो आटोमेटिक पिस्टल और 70 कारतूस बरामद किए थे। 31 अगस्त को सितारगंज से चार तमंचे बरामद किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed