फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sitarganj News: Woman arrested for duping people of 32 lakhs in the name of e-scooty agency

Udham Singh Nagar: ई-स्कूटी की एजेंसी के नाम पर 32 लाख ठगने वाली महिला गिरफ्तार, आरोपी को हरियाणा से पकड़ा

Mon, 02 Jun 2025 11:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Jun 2025 11:34 AM IST
सार

ई-स्कूटी की एजेंसी खुलवाने के नाम पर सितारगंज के होटल स्वामी अवतार सिंह से 32 लाख रुपये ठगने वाली हरियाणा निवासी गीता ढल्ल को पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Sitarganj News: Woman arrested for duping people of 32 lakhs in the name of e-scooty agency
crime

विस्तार

ई-स्कूटी की एजेंसी खुलवाने के नाम पर सितारगंज के होटल स्वामी अवतार सिंह से 32 लाख रुपये ठगने वाली हरियाणा निवासी गीता ढल्ल को पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। चीकाघाट निवासी अवतार सिंह ने बीते साल 14 जून को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि अगस्त 2023 में रुद्रपुर निवासी सुभाष चंद्र दास ने ई-स्कूटी की एजेंसी दिलवाने के लिए हरियाणा निवासी राजपाल, सतीश बनवाल और डाॅ. संजीव कुमार रनावत से सितारगंज में मुलाकात कराई। तब इन लोगों ने बताया कि हरियाणा निवासी गीता ढल्ल की एक शिव शक्ति ट्रेडर्स नामक कंपनी है। वह ई- स्कूटी का व्यवसाय करती है।

विज्ञापन


उन्होंने खुद को कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए अवतार सिंह को कंपनी के रजिस्ट्रेशन, जीएसटी और हेड ऑफिस संबंधित दस्तावेजों को दिखाए और झांसे में लेते हुए 35 दिन के भीतर एजेंसी खुलवाने का वादा किया। इसके बाद उक्त लोगों ने उससे तीन किश्तों में 32 लाख रुपये ले लिए, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी एजेंसी नहीं खोली।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने आरोपी गीता ढल्ल पत्नी संजीत चंद को अर्बन एक्टेट डिफेंस काॅलोनी, जिंद (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। गीता ने बताया कि वह स्कूटी की डील कराने का काम करती थी। व्यवसाय में हानि होने के कारण वह अवतार सिंह की स्कूटी एजेंसी नहीं खुला सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed