{"_id":"687552f1b72a03c5a203e05c","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-8-1-hld1028-598940-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, केस दर्ज
Tue, 15 Jul 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 69 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने सोमवार को थाने में दी तहरीर में कहा कि मदनापुर निवासी लाखन सिंह ने पांच साल पहले शादी का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध बना लिया।
इस दौरान लाखन ने उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। शादी की बात करने पर वह उसे लगातार भरोसा देता रहा।
लाखन के परिजनों ने भी उसकी शादी कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि बीते दिवस लाखन ने अन्य युवती से शादी कर ली और उससे शादी करने से इनकार कर दिया।