फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: जागरण गए युवकों के साथ मारपीट, कार तोड़ी

Fri, 14 Feb 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
किच्छा। दोपहरिया गांव में जागरण पर गए एक बीरुनगला निवासी एक व्यक्ति की कार क्षतिग्रस्त कर कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलभट्टा थाने में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पाल सिंह निवासी ग्राम वीरूनगला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 11 फरवरी को उनका पुत्र अजय मौर्य अपने दोस्त विपिन गिरि के साथ दोपहरिया में माता रानी का जागरण देखने अपने दोस्त अमित के साथ उसकी कार से गया था। जागरण देख कर तीनों अपने दोस्त बीरु कश्यप के घर पर चाय पीने चले गए थे। वापसी पर अमित की कार के शीशे टूटे मिले थे। उन्होंने आसपास के लोगों से कार के शीशे तोड़ने वाले का नाम पता किया लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं हुआ। अजय मौर्य ने कार के शीशे तोड़ने वाले से सामने आने की बात कही थी। इस पर दोपहरिया गांव का रहने वाला किशन, योगेंद्र, अरुण, इस्मीत सिंह उर्फ मन्नी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथों में तमंचे लेकर वहां पहुंचे थे। उन्होंने अमित की कार को लाठी डंडों से तोड़ दिया था। अजय पर डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। इससे उसके सिर पर कई जगहों पर खुली चोटें आईं थीं। अजय की हालत गंभीर है। आरोपी ने कार को पूरा पलट दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed