{"_id":"6820f55b60d7d2c3e502fac7","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124566-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलका रहे 241 व्यक्तियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलका रहे 241 व्यक्तियों का चालान
Mon, 12 May 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलकाने वालों के विरुद्ध पुलिसिया डंडा चल रहा है। अभियान चलाकर पुलिस ऐसे लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूल रही है। बीती रात जिले में अभियान चलाकर 241 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हुए पाया गया।
जिले में सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका कर उत्पात मचाने वालों पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अभियान चला रखा है। शनिवार रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया। इसमें पूरे जिले में चले अभियान में कुल 241 लोग सार्वजनिक स्थलों पर पीते-पिलाते हुए पाए गए। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।
जसपुर और गूलरभोज में भी हुई कार्रवाई
जसपुर/गूलरभोज। जसपुर कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि श्मशान घाट, पतरातपुर फ्लाई ओवर, सूत मिल स्थित आम के बाग व अन्य खुले स्थानों पर 16 लोग शराब पीते मिले। गूलरभोज चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि बौर जलाशय के किनारे बने होटल, ढाबों और खुले स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वाले 20 लोगों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
जिले में शराबियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। लगातार रात्रि में पुलिस अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी जो कानून का उल्लंघन करेंगे। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी