{"_id":"67bb70a20ec1346c4a0505c7","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-121251-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बस पर फायर झोंकने वाले चार बदमाशों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बस पर फायर झोंकने वाले चार बदमाशों के खिलाफ केस
Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर दिनदहाड़े यूपी रोडवेज की बस पर फायर झोंकने के मामले में स्कूटी सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।
शनिवार दोपहर बरेली डिपो की बस को लेकर चालक सतीश यादव काशीपुर जा रहा था। बस में परिचालक के अलावा तीन सवारियां बैठी थीं। काशीपुर हाईवे पर ग्रीन पार्क के पास दो बाइकों पर सवार चार लोग बस को ओवरटेक करने लगे।
जगह नहीं होने पर चालक ने काफी आगे जाकर बाइक सवारों को पास दिया। इससे भड़के बाइक सवारों ने पास लेने के बाद रेव सिनेमा के पास बस पर फायर झोंक दिया। गोली चालक के बाए तरफ के ऊपरी हिस्से में लगे शीशे को चीरकर बाहर निकल गई। दुस्साहसी बाइक सवार हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने तेल मिल से घटनास्थल तक लगे सीसीटीवी खंगाले। स्कूटी पर सवार युवक दिखे। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्हें चिह्नित करने में जुटी है।