फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: गबन के दो आरोपी गिरफ्त से बाहर

Mon, 13 Jan 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
रुद्रपुर। नगर के इंडसइंड बैंक से फर्जी चेक के माध्यम से 12.62 करोड़ रुपये का गबन करने के दो आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। अब तक मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

इंडसइंड बैंक से फर्जी चेक के माध्यम से कंपीटेंट अथाॅरिटी फाॅर एक्वीजिशन (सीएएलए) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के संयुक्त खाते से 28 व 31 अगस्त को तीन फर्जी चेक के माध्यम से 12.62 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे। मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर देवेंद्र सिंह और महिला कैशियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस विवेचना में प्रकाश में आए संदिग्ध की तलाश शुरू करते हुए गबन की पूर्ण धनराशि को वापस ला चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने फरार तीन मुख्य आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में एनबीडब्ल्यू लिया। इसके बाद एक मुख्य आरोपी ललित कुमार महेंद्र को पंजाब से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस राजकुमार उर्फ चेयरमैन और मीनू बाठला की तलाश कर रही है। इनके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू लिया गया था। बावजूद इसके वह पकड़े नहीं जा सके। इधर, पुलिस ने गिरफ्तार बैंक मैनेजर देवेंद्र सिंह और मुख्य साजिशकर्ता ललित कुमार महेंद्र के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed