फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध

Mon, 26 May 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
खटीमा। नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को थारू तिसौर सितारगंज निवासी निखिल ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे उनकी पुत्री गर्भवती हो गई। एक माह पहले पुत्री ने इस बारे में बताया। वह अपनी पुत्री को लेकर अस्पताल गई तो पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है। इसके बाद जनप्रतिनिधि और उसके परिवार के लोग निखिल के घर गए। यहां आपस में पंचायत की गई। निखिल और उसके पिता उनकी पुत्री को अपने घर रखने के लिए तैयार हो गए। वह अपनी पुत्री को निखिल के घर छोड़ आई लेकिन कुछ दिन बाद निखिल और उसके परिवार वाले उनकी पुत्री के साथ गलत व्यवहार करने लगे। शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करते हुए बच्चे को गिराने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद उन्होंने उनकी पुत्री को अपने घर से भगा दिया। उनकी पुत्री शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

सीओ विमल रावत ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed