{"_id":"68336d7a7feadde855045172","slug":"crime-news-in-district-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109631-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ब्लैकमेल करने के आरोप में पिथौरागढ़ का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ब्लैकमेल करने के आरोप में पिथौरागढ़ का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खटीमा। ओमान से लौटे गौरव की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में पिथौरागढ़ निवासी दिलीप सिंह बोहरा को गिरफ्तार किया है।
खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मई को उनके छोटे भाई गौरव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत स्वाभाविक मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ दिन बाद ओमान में गौरव के साथ काम करने वाले उसके साथियों ने बताया कि वह बहुत परेशान था और उनसे पैसे मांग रहा था।
संजय के अनुसार, अपने भाई का मोबाइल चेक करने पर पाया कि एक व्हाट्स एप नंबर से बार-बार पैसों की डिमांड की गई थी। चैट पढ़ने से लगा कि गौरव उक्त व्यक्ति के बार-बार पैसे मांगने से मानसिक रूप से परेशान था। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि ओमान से लौटने के बाद गौरव गुमसुम रह रहा था। विवेचना में गौरव व उसकी पत्नी के बैंक खाते की डिटेल निकाली गई। इसमें पता चला कि 10 मई 2025 को 15000 रुपये, 11 मई को 15000 रुपये व 12 मई को 10,000 रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए।
जांच में उक्त मोबाइल नंबर पिथौरागढ़ के चंडाक निवासी दिलीप सिंह बोहरा का पाया गया। पुलिस दिलीप को पूछताछ के लिए खटीमा कोतवाली लाई। पूछताछ में उसने बताया कि इंस्टाग्राम से उसकी पहचान गौरव की पत्नी से हुई।
गौरव की पत्नी के कुछ निजी फोटो और वीडियो उसे भेजकर रुपये ऐंठ रहा था। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।