फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: अपहरण की सूचना पर दौड़ी उत्तराखंड और यूपी पुलिस

Sat, 12 Jul 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
सुल्तानपुर पट्टी। युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। यूपी और उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने पर मामला दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का निकला।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम 112 नंबर पुलिस को सूचना मिली कि उत्तराखंड बॉर्डर स्थित मिलक नौखरीद हाईवे पर कुछ लोग एक युवक को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही यूपी के मसवासी पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला और स्वार कोतवाल प्रदीप कुमार मलिक, सीओ अतुल पांडेय मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मामला हरियाणा के कुछ पर्यटक नैनीताल घूमकर लौट रहे थे। रास्ते में कार ओवरटेक करने को लेकर युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। यूपी के मसवासी पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी राहगीर ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। जांच में मामला ओवरटेक को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का निकला। हरियाणा के पर्यटक बाद में अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। पुलिस टीम को मौके पर कोई भी पक्ष नहीं मिला। सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed