फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: खुद को डीएम बताकर महिला से 19 लाख से अधिक ठगे

Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
काशीपुर। एक व्यक्ति ने खुद को डीएम बताकर एक महिला और उसके परिजनों से 19 लाख रुपये से अधिक ठग लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति के बच्चों की सरकारी नौकरी लगवाने और कृषि दवाओं की एजेंसी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। कोर्ट में दायर शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी और गोद ली गई बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ओम कुंज विहार कॉलोनी, कुंडेश्वरी निवासी ज्योति बिष्ट पत्नी स्व. सुरेश सिंह बिष्ट ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र सौंपा। बताया कि दिवंगत पति काशीपुर में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे। वर्ष 2023 में श्यामपुरम कॉलोनी निवासी राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने प्लॉट खरीदने के बहाने पति से संपर्क किया और पारिवारिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन

राघवेंद्र ने उनके पति को बताया कि वह डीएम है और अभी उसकी पोस्टिंग नहीं हुई है। वह वर्तमान में वह उनके बच्चों और परिचितों की सरकारी नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, कृषि उर्वरक की एजेंसी दिलवाने का झांसा देकर उनके पति से अलग-अलग खातों के माध्यम से लाखों रुपये की ठग लिए। राघवेंद्र मिश्रा, उसकी पत्नी प्रीति मिश्रा और बेटी अंशिका तिवारी ने उनके परिवार से कुल 19,80,279 की ठगी की। जनवरी 2025 में राघवेंद्र और अंशिका ने सात लाख रुपये की मांग की, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में आ गए और 15 जनवरी को उन्हें ब्रेन अटैक आया। इलाज के दौरान 22 जनवरी 2025 को उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed