{"_id":"68584e5ae9107c8cba0fc434","slug":"crime-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128677-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आईटी सेल प्रदेश सचिव पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आईटी सेल प्रदेश सचिव पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Jun 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव रवि पपनै पर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पकड़ से बाहर है जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक एक हमलावर शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई धाराओं में लगभग 12 केस दर्ज हैं।
बीती 17 जून को आईटीआई थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी जसपुर खुर्द निवासी रवि पपनै पुत्र पूरन चंद्र ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन और अन्य पदाधिकारियों के साथ एसपी से मुलाकात कर घटनाक्रम के संबंध में तहरीर सौंपी थी। बताया कि वह वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल में प्रदेश सचिव एवं कुमाऊं संयोजक हैं। वह बीती 16 जून की रात लगभग 11 बजे गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे फर्नीचर की दुकान की स्लैब पर बैठ कर फोन में वीडियो देख रहा था। अचानक नाकाबपोश तीन-चार युवकों ने गालीगलौज कर बेल्टों से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आईटीआई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
आईटीआई थाना में रविवार को सीओ दीपक सिंह ने खुलासा किया। सीओ ने बताया कि खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया और रवि पपनै से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को जसपुर खुर्द कोर्ट के पास निवासी अयान शेख, दुर्गा कॉलोनी जसपुर खुर्द निवासी सौरभ दिवाकर और गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द निवासी हर्षित राणा के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन
एएसआई पुष्कर दत्त भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर चैती मैदान से अयान शेख और सौरभ दिवाकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले एक लड़के के साथ उनका झगड़ा हो गया था। इस मामले में रवि पपनै ने उस लड़के का पक्ष लिया था। इस बात को लेकर मेरी उससे रंजिश थी और मैं कई दिन से उसको तलाश रहा था। बीती 16 जून को वह मोटरसाइकिल से एक निजी अस्पताल की ओर जा रहा था। रास्ते में रवि पपनै उन्हें अकेला मिल गया, तब उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हमारा तीसरा साथी गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द निवासी हर्षित राणा मोटरसाइकिल पर ही बैठा था। उक्त घटना की वीडियो किसने बनाई इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। सीओ ने बताया कि अयान शेख शातिर अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, मारपीट आदि के लगभग 12 केस पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तीसरे साथी हर्षित राणा की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस के खुलासे पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने उठाए सवाल
काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव रवि पपनै ने पुलिस के खुलासे को लेकर सोशल मीडिया पर लाइव आकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कुछ लोगों को बचाने का आरोप लगाया है। पपनै पर बीते दिनों कुछ अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया था। हमले को लेकर कांग्रेसियों ने तहरीर सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने घटना की निंदा कर गुंडा तत्वों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई थी। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार है।
रवि के मुताबिक अगर हमला करने वाले ने वीडियो नहीं बनाई और वो आम नागरिक था तो वीडियो बनाने वाला हमले के समय साथ-साथ कैसे भाग रहा है? उस व्यक्ति का नाम बताया जाए जिसके साथ पकड़े गए आरोपी का पूर्व में झगड़ा हुआ था या ये बताए कि उन्होंने किसकी कोई पैरवी की थी? काशीपुर पुलिस ये क्यों नहीं बताती कि इतने दिन से ये जांच क्यों नहीं पर पाई कि सबसे पहले घटना का वीडियो किसने डाला था? उन्होंने आरोप लगाया कि क्या काशीपुर पुलिस किसी राजनीतिक रसूखदार गुंडे को इस मामले में बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ रही है।