फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: खैर से भरी पिकअप और कार पकड़ी, तस्कर फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
बाजपुर में पकड़ी खैर लकड़ी से भरी पिकअप। स्रोत वन विभाग
बाजपुर। जंगलात टीम ने खैर की लकड़ी से भरी पिकअप को पकड़ लिया। जबकि वाहन से तीन तस्कर कूदकर भाग गए। जंगलात टीम ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर डीएफओ उमेश चंद तिवारी, एसडीओ शशि देव, रेंजर रूपनारायण गौतम के निर्देशन पर जंगलात टीम ने शनिवार रात बाजपुर के रामराज रोड पर खैर लकड़ी से भरी पिकअप को पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान पिकअप से कूद कर तीन तस्कर भाग गए।
घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया। पिकअप से खैर के 57 गिल्टे बरामद हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि चालक ने पूछताछ में अपना नाम रमेश कुमार निवासी यूपी के गांव तिलपता करनवास गौतम बुद्धनगर बताया। उसने भागने वालों के नाम नन्हें उर्फ जाहिद, इमरान निवासी गांव मुकंदपुर गदरपुर, रेशम सिंह निवासी बरवाला गदरपुर बताया है। तस्कर खैर लकड़ी को बेचने के लिए पानीपत लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि रामराज रोड पर पीछा करने पर खैर के गिल्टों से भरी कार को सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गया। सफेद रंग की कार से खैर के सात गिल्टे बरामद हुए हैं। टीम में वन दरोगा सुरेंद्र सिंह, पान सिंह, रूस्तम सिंह राणा, राहुल कुमार, अंकित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed