फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Murder case filed in student Moksh death Case Kashipur Uttarakhand news in hindi

Kashipur: छात्र मोक्ष की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज, बेटे की ऐसी हालत देख टूट गए परिजन

Wed, 16 Nov 2022 04:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,काशीपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी,काशीपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2022 04:27 PM IST
सार

कक्षा आठ के छात्र कानूनगोयान निवासी मोक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का हल्द्वानी के एसटीएच हॉस्पिटल में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मोक्ष की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। उसका विसरा जांच के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
Murder case filed in student Moksh death Case Kashipur Uttarakhand news in hindi
काशीपुर में एसडीएम अभय प्रताप से वार्ता करते मृतक मोक्ष के परिजन। संवाद - फोटो : KASHIPUR

विस्तार

जीबी पंत इंटर कॉलेज में छात्र की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसका विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग के लिए लोगों ने एमपी चौक पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सोमवार को जीबी पंत इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के छात्र कानूनगोयान निवासी मोक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों और परिचितों में काफी गुस्सा है। पुलिस ने शव का हल्द्वानी के एसटीएच हॉस्पिटल में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मोक्ष की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। उसका विसरा जांच के लिए रखा गया है।
विज्ञापन


मृतक छात्र के पिता सुबोध गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 14 नवंबर को उसका पुत्र मोक्ष स्कूल गया था। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर फोन आया कि तुम्हारा पुत्र चक्कर खाकर गिर गया है। वह स्कूल पहुंचा तो उसका पुत्र एक बेंच पर लेटा हुआ था। उसकी सांस नहीं चल रही थी। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंख पर नीले और छाती पर पाइप के निशान थे। मोक्ष की उंगलियां टूटी हुईं थीं और होंठ फटे हुए थे। पिता का कहना था कि डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मौत अस्पताल लाने से दो-ढाई घंटे पहले हुई थी। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के तेवर देख खिसके पार्षद पद के दावेदार
उधर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए मंगलवार दोपहर कई लोगों ने एमपी चौक पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया। बाद में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।

छात्र की हत्या करने के कथित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पार्षद पद के दो दावेदार पुलिस के कड़े तेवरों को देखकर वहां से चुपचाप खिसक लिए। मंगलवार दोपहर कई महिलाएं और कुछ युवक नारेबाजी करते हुए एमपी चौक पहुंचे। इस दौरान पार्षद पद के दो दावेदार पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इनमें से एक का संबंध भाजपा से है तो दूसरे का संबंध पूर्व में सपा से रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए तत्काल कार्रवाई करने में असमर्थता जताई। इस पर महिलाएं पुलिस से उलझने लगीं। पुलिस के कड़ेे तेवरों को देख उनके साथ आए पार्षद पद के दोनों दावेदार वहां से खिसक लिए। 

केलाखेड़ा में शव रोके जाने की सूचना से आक्रोश
काशीपुर। पोस्टमार्टम के बाद मृतक छात्र का शव केलाखेड़ा में रोके जाने की सूचना पर लोग फिर से भड़क गए। उन्होंने एमपी चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन आसपास की पुलिस फोर्स को एकत्र किया गया। सूचना पर एसडीएम अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने छात्र का शव वाहन केलाखेड़ा में रोका था। पुलिस शाम होने का इंतजार कर रही थी लेकिन विरोध के चलते पुलिस ने शव सीधे उसके आवास पर पहुंचा दिया। एमपी चौक पर प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों को थाने ले जाने की चेतावनी पर लोग वहां से हटे। इसके बाद पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। देर रात मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने बताया कि छात्र की दुखद मौत के शोक में मंगलवार को कॉलेज भी बंद रहा। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धामी कैबिनेट के फैसले, गैर जमानती हुआ उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून, नैनीताल हाईकोर्ट होगा शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed