फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur News Action against encroachers violated Yellow Line

काशीपुर: यलो लाइन का उल्लंघन करने वाले अतिक्रमणकारियों पर गिरी गाज, 48 लोगों के चालान काटे, सामाज जब्त

Wed, 09 Nov 2022 03:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 03:56 PM IST
सार

निगम के पीछे स्थित एक डेयरी पर सात किलो पॉलीथिन मिलने पर एक लाख रुपये का जुर्माना डाला गया। टीम ने तहसील रोड, नई सब्जी मंडी से बांसफोड़ान पुलिस चौकी, महेशपुरा और मुरादाबाद रोड से लेकर टांडा तिराहे तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया।
 

विज्ञापन
Kashipur News Action against encroachers violated  Yellow Line
पॉलीथिन मिलने पर डेयरी संचालक का चालान काटते नगरायुक्त विवेक राय, साथ में एसडीएम अभय प्रताप सिंह? - फोटो : KASHIPUR

विस्तार

प्रशासन और नगर निगम की टीम ने पुरानी सब्जी मंडी, मुरादाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीमों ने पीली पट्टी से बाहर फैलाए गए सामान को जब्त कर लिया। निगम प्रशासन ने इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते हुए 48 लोगों के चालान काटे। उनसे 47 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


सोमवार शाम नगरायुक्त विवेक राय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। निगम के पीछे स्थित एक डेयरी पर सात किलो पॉलीथिन मिलने पर एक लाख रुपये का जुर्माना डाला गया। टीम ने तहसील रोड, नई सब्जी मंडी से बांसफोड़ान पुलिस चौकी, महेशपुरा और मुरादाबाद रोड से लेकर टांडा तिराहे तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान यलो लाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। नगरायुक्त राय ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने और थूकने प्रतिषेध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। नगरायुक्त राय ने बताया कि दूध की डेयरियों पर 75 माइक्रोन तक की पॉलीथिन प्रयोग करने की शिकायतें मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून पहुंची साइकिल यात्रा, दिया मिर्जा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने किया पद्मभूषण जोशी का स्वागत

शिकायत मिलने पर डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीडब्ल्यूडी ने मुरादाबाद हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इस रोड पर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने सामान फैलाया हुआ है। सड़कों पर जनरेटर व बोर्ड आदि लगे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी ने नियत समय में अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अभियान में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई संतोष देवरानी, लाइसेंस लिपिक जितेंद्र देवांतक, नितिन व अमित आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed