फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

तलाशी में छात्र की जेब से मिली सौहार्द्र बिगाड़ने वाली पर्ची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Crime
काशीपुर राधेहरि राजकीय महाविद्यालयमें आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते कार्यक्रर्ता
काशीपुर। राधेहरि राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने एक परीक्षार्थी के पर्स में रखी पर्ची बरामद की जिसमें धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी लिखी थी। प्राचार्य की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रथम पाली की परीक्षा थी। यह परीक्षा आठ कक्षों में चल रही थी। अनुशासन बनाए रखने के लिए आंतरिक उड़नदस्ते का गठन किया गया था। उड़नदस्ते में डॉ. एमके सिन्हा, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मी सिंह व डॉ. राघव कुमार झा शामिल थे। तलाशी में कक्ष संख्या 32 में बीकॉम प्रथम वर्ष के एक छात्र के पर्स से एक पर्चा बरामद हुआ। इसमें ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया था जिससे धार्मिक सौहार्द्र बिगड़ सकता था। टीम ने पर्चा कब्जे में लेकर प्राचार्य डॉ. चंद्रराम को सौंप दिया। इस पर्चे पर कार्रवाई की बात को लेकर महाविद्यालय के प्रवक्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। परीक्षा देने के बाद छात्र वहां से चला गया। यह बात पूरे कॉलेज में फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी महाविद्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर प्राचार्य के समक्ष आक्रोश जताया। स्थिति बिगड़ती देख आईटीआई थाने से एसआई महेेश चंद्र पुलिस फोर्स लेकर डिग्री कॉलेज पहुंच गए। बाद में प्राचार्य डॉ. चंद्रराम ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ धारा 295 व 153 ए के तहत मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed