{"_id":"6276c767b6ace83ac35a3f9d","slug":"crime-kashipur-news-hld461889259","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्टोन क्रशरों पर 65 लाख 51 हजार का जुर्माना डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्टोन क्रशरों पर 65 लाख 51 हजार का जुर्माना डाला
विज्ञापन
बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के स्टोन क्रशर पर जांच करती राजस्व और खनन टीम। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। डीएम के निर्देश पर राजस्व और खनन की संयुक्त टीम ने तीन स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। मानकों से अधिक उपखनिज मिलने पर तीन स्टोन क्रशरों पर 65 लाख 51 हजार का जुर्माना डाला गया। इस दौरान अवैध खनन से भरे दो डंपर और आठ बैल गाड़ियों को पकड़ लिया गया।
शनिवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम आरसी तिवारी, खनन उपनिदेशक अमित गौरव ने राजस्व और खनन की संयुक्त टीम के साथ गांव किशनपुर और गांव गोबरा स्थित एलएससी के स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इस पर खनन कारोबारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही खनन में लगे वाहनों को लेकर चालक जंगल की तरफ भाग गए। एसडीएम आरसी तिवारी ने बताया कि गांव किशनपुर स्थित एलएससी क्रशर पर मानक से अधिक उपखनिज मिलने पर 24 लाख 71 हजार रुपये और गोबरा स्थित एलएससी क्रशर पर तीस लाख 23 हजार रुपये का जुर्माना, गांव गोबरा स्थित सिंह मिनरल स्टोन क्रशर पर मानक से अधिक मात्रा में उपखनिज मिलने पर दस लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना डाला गया है।
क्रशर परिसर में अवैध खनन से लदीं आठ बैलगाड़ियों को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान बन्नाखेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन से भरे दो डंपर पकड़कर सीज कर दिए। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। खनन कारोबारी नियमानुसार ही खनन कार्य करें। टीम में राजस्व निरीक्षक सुमिती पाल, धन सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार आदि थे। इधर शनिवार देर एसडीएम ने बन्नाखेड़ा मार्ग पर भूसा लेकर जा रहे एक ट्रक को भी पकड़ लिया। बताया कि चारे की कमी को देखते हुए भूसा ले जाने पर रोक लगी है।