फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

स्टोन क्रशर के पास दिखा तेंदुआ, दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crime
सुल्तानपुर पट्टी में एक स्टोन क्रेशर के समीप खेत में घूमता हुआ गुलदार। संवाद - फोटो : KASHIPUR
खटीमा। चकरपुर वनखंडी महादेव शिव मंदिर परिसर में हाथियों का झुंड एक बार फिर घुस आया। इससे आबादी क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया। वन कर्मियों ने शोर मचाकर एवं ट्रैक्टरों की रोशनी से हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात वनखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर परिसर में हाथियों का झुंड पहुंच गया। करीब 12 हाथी मंदिर में घूमते रहे और चिंघाड़ने लगे। इससे गांव में भय का माहौल पैदा हो गया। हाथियों के झुंड को देख गश्त कर रहे वन कर्मी मोहन, आनंद कुमार, कैलाश एवं सुभाष चंद ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर वन दरोगा संतोष भंडारी, प्रवेश राणा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने ट्रैक्टर की रोशनी व शोर मचाकर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भगा दिया। इससे पूर्व चकरपुर -बनबसा के मध्य जंगल में बीच सड़क पर एक टस्कर के खड़े होने से करीब एक घंटा भर हाईवे बाधित रहा था। 30 मार्च को भी हाथियों का झुंड मंदिर परिसर में घुस आया था। गर्मी की वजह से जंगल में पानी के स्रोत कम होने की वजह से आबादी क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों के आबादी में घुसने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा व किलपुरा रेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण करते रहते हैं। यह क्षेत्र हाथी कारीडोर क्षेत्र है। इन दिनों हाथियों के झुंड जंगलों में घूम रहे हैं। अभी हाथियों का झुंड नखाताल के जंगल में घूम रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों की ओर न जाने एवं सतर्कता बरतने की अपील की है।

-राजेंद्र सिंह मनराल, वन क्षेत्राधिकारी, खटीमा रेंज।
स्टोन क्रशर के पास दिखा तेंदुआ, दहशत
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम हाथी कुंडा क्षेत्र में एक स्टोन क्रेशर के पास तेंदुआ देखा गया है जिससे क्षेत्र में दहशत है। ग्राम हाथी कुंडा निवासी जगराज सिंह कार से खेत पर जा रहा था। छोई रोड स्थित ढिल्लन स्टोन क्रशर के पास तेंदुआ घूमता हुआ मिला। जगराज सिंह ने घूमते हुए तेंदुए को मोबाइल में कैद कर लिया। खबर मिलते ही स्टोन क्रशर कर्मचारियों में खलबली मच गई। ग्रामीण सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि तेंदुआ क्षेत्र में महीनों से है। कई साल से बंद स्टोन क्रशर को उसने अपना आशियाना बना लिया है। तेंदुए की खबर वन विभाग के डीएफओ व एसडीओ को कई बार दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद

खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर परिसर में आया हाथियों का झुंड। संवाद

खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर परिसर में आया हाथियों का झुंड। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed