{"_id":"625872dc11b70217f62a3d99","slug":"crime-kashipur-news-hld459500373","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
काशीपुर में सीओ का घेराव करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीओ का घेराव किया। चालक की गिरफ्तारी पर वे अंत्येष्टि को राजी हुए।
ग्राम जगतपुर स्थित राज कालोनी निवासी वेदराम पुत्र इंदर सिंह बुधवार की शाम अपनी बाइक से घर लौट रहा था। शिवनगर रोड़ मोड़ पर हादसा हो गया। ट्रॉली का खुला ढाला बाइक वेदराम के सिर पर लग गया इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। सिर से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
शिवनगर के भाई जत्तर ने बताया कि दो महीने पहले वेदराम की शादी हुई थी। जत्तर सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी दौरान पुलिस पर आरोपी ट्रैक्टर चालक को भगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पहले कुंडेश्वरी चौकी का घेराव किया। बाद में ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ वीर सिंह का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। सीओ वीर सिंह ने बताया कि चालक ग्राम ढकिया निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक वेदराम का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन