फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

58.06 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crime
काशीपुर पुलिस की हिरासत में ड्रग्स तस्करी के आरोपी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। पुलिस और एसओजी की टीम ने स्मैक लेकर काशीपुर आए दो तस्करों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 58.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में आरोपियों का चालान किया है।
विज्ञापन

जिलेभर में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट टीम के साथ बुधवार शाम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान फसियापुरा तिराहे के पास एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार सवार दो लोगों के कब्जे से 58.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी फतेहंगज (बरेली) से स्मैक लेकर आए थे।
विज्ञापन

काशीपुर के मोहल्ला बांसफोड़ान में उन्हें स्मैक की डिलीवरी देनी थी। इससे पूर्व वह काशीपुर के एजेंटों को ठाकुरद्वारा में ही डिलीवरी दे देते थे। पकड़े गए आरोपी ग्राम सिमरा, थाना मुजरिया, जिला बदायूं निवासी अब्दुल फैसल और भमोरा (बरेली) निवासी बबलू हुसैन हैं। कोतवाल रतूड़ी ने बताया कि नशा तस्करों के लिंक की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय विभाग लिखी कार से हो रही थी तस्करी
काशीपुर। पुलिस को गच्चा देने के लिए ड्रग्स तस्कर न्याय विभाग लिखी गाड़ी से आए थे। ऐसा कर नशा तस्करी करने वाले कई बार पुलिस की आंखों में धूल झोंक चुके थे। मुखबिर ने पुलिस को इस बारे पहले ही जानकारी दे दी थी। इसके चलते पुलिस को आरोपियों की शिनाख्त करने में आसानी हुई। पुलिस ने स्मैक तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी है। संवाद
काशीपुर में पहले भी पकड़ी जा चुकी है स्मैक
25 मई 2021 को आईटीआई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोहियापुल स्थित रजपुरा-टांडा रोड पर बाइक सवार पश्चिमी फतेहगंज जिला बरेली निवासी शाहिद हुसैन और जाकिर को गिरफ्तार किया। शाहिद के कब्जे से 282 ग्राम व जाकिर के कब्जे से 18 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
09 नवंबर, 2021 को आईटीआई पुलिस ने रजपुरा डैम को जाने वाले लिंक मार्ग लोहियापुल पर रामपुर के मोहल्ला जबार खां निवासी शाकिब को 305 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
29 जनवरी, 2022 को आईटीआई थाना पुलिस ने 52.20 ग्राम स्मैक के साथ खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन पाल को गिरफ्तार किया था। सचिन ने स्मैक बरेली से लाकर काशीपुर और आसपास सप्लाई करने की बात कबूली थी।

09 मार्च 2022 को एमपी चौक पर अल्ली खां निवासी फैजान के कब्जे से 13.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। काली बस्ती निवासी फरीद के कब्जे से 03.03 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed