{"_id":"62210ffbe2580c1c4e56c56b","slug":"crime-kashipur-news-hld455372681","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में मकान के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में मकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
काशीपुर मकान में चोरी के बाद बिखरा समान।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिए। परिवार वापस लौटा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मदरकॉलोनी महेशपुरा निवासी आजम खान की जसपुर में शीशे की दुकान है। आजम ने बताया कि उसकी ससुराल डिलारी, मुरादाबाद की है। डिलीवरी का समय नजदीक होने के कारण आशा कार्यकर्ता ने 27 फरवरी को उसकी पत्नी को ठाकुरद्वारा के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इस पर उसने पत्नी को डिलीवरी के लिए ठाकुरद्वारा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल से छुट्टी होने पर वह अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए थे। कमरे के अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने उसके कमरे की अलमारी का लॉक तोड़कर दो जोड़ी सोने के झाले, गले का पैंडल, अंगूठी, नोजपिन के अलावा चांदी की पायल, हथफूल, बिछुए समेत करीब साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी और एलईडी आदि चोरी कर लिया। सूचना पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी गणेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी चेेक किए। कैमरे में 1/2 मार्च की रात करीब ढाई बजे चोर वारदात करते नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।