फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर बैंक कर्मचारी की हादसे में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Crime.
मृतक गिरीश चंद्र पाठक का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। हाइड्रा की चपेट में आने से रिटायर बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा करने वाले वाहन के चालक को परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नगर की आरके पुरम कॉलोनी निवासी गिरीश चंद्र पाठक (65) एक रिटायर बैंक कर्मचारी थे। रविवार सुबह वह घर से टहलने के लिए निकले थे। सुबह लगभग नौ बजे वह टहल कर घर जा रहे थे। इसी दौरान मानपुर रोड पर एक हाइड्रा ने उन्हें चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाइड्रा को मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों ने पकड़ लिया और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार गिरीश रामनगर स्थित एक बैंक में कर्मचारी रहे थे। रिटायरमेंट के बाद इन दिनों वह आरके पुरम कॉलोनी में रहते थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। उनके पुत्र सुशील पाठक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed