फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

काशीपुर के तिहरे हत्याकांड में वांछित कुलदीप उर्फ केडी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crime
बाजपुर में ईनामी बदमाश कुलदीप उर्फ केडी से बरामद तमंचा। - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर/काशीपुर। बांसखेड़ा में हुए तिहेरे हत्याकांड में वांछित आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ केडी को बाजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तिहेरे हत्याकांड में जेल से पैरोल पर छूटने के बाद केडी फरार चल रहा था। पुलिस ने केडी के पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बाजपुर थाने में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 20 नवंबर 2012 को काशीपुर के ग्राम बांसखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर एक किशोर समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम कचनालगाजी के तत्कालीन प्रधान महेंद्र सिंह समेत 14 लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन

बाजपुर के ग्राम मुंडिया निवासी कुलदीप सिंह उर्फ केडी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2017 में उसे पैरोल पर छोड़ा गया लेकिन पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद उसने सरेंडर नहीं किया। इस पर कोर्ट ने केडी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। कुलदीप की गिरफ्तारी पर पहले पांच हजार रुपये का इनाम था। जुलाई 2020 में जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा की हत्या की साजिश में केडी का नाम आने के बाद उस पर इनाम की राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए केडी ने पंजाब से चार शूटर बुलाए थे। फरार चल रहे केडी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डीएस कुंवर ने एएसपी प्रमोद कुमार, सीओ दीपशिखा अग्रवाल के निर्देशन और कोतवाल संजय पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की थी। सोमवार रात एक सूचना के आधार पर कोतवाल संजय पांडे, एसएसआई जसविंदर सिह, एसआई जनार्दन भट्ट आदि की टीम ने ग्राम मुंडिया के तिराहे से कुलदीप उर्फ केडी को गिरफ्तार कर लिया।
26 दिसंबर को चांदपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था केडी
काशीपुर। बाजपुर निवासी कुलदीप सिंह उर्फ केडी 26 दिसंबर को चांदपुर, बिजनौर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया था। एक सूचना के आधार पर तत्कालीन एएसपी राजेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड की एसटीएफ उसे गिरफ्तार करने के लिए चांदपुर पहुंची थी। एसटीएफ ने केडी को घेरकर उसकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी थी।
इस पर केडी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में केडी घायल हो गया था। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह गन्ने के खेत में छिप गया था। उस दौरान पुलिस ने उसके साथी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया था। तब से यूपी और उत्तराखंड पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस उसे शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही थी।

पिछले दिनों यूपी के पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में उसके सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। कुलदीप उर्फ केडी के खिलाफ वर्ष 2015 से अब तक बाजपुर, काशीपुर, खटीमा, रुद्रपुर, पुलभटटा आदि थानों में ट्रिपल मर्डर, रंगदारी, लूट, डकैती, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एक मुकदमा यूपी के मेरठ, एक मुकदमा चांदपुर बिजनौर और एक मुकदमा स्वार (रामपुर) में भी दर्ज हैै। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed