{"_id":"62dc513ccc322f751c0afd3f","slug":"crime-in-kashipur-kashipur-news-hld470063228","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर चालक ने दबंगों की मदद से किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर चालक ने दबंगों की मदद से किसान को पीटा
विज्ञापन

काशीपुर। धान की सिंचाई कर रहे एक व्यक्ति को डंपर चालक ने दबंगों की मदद से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महुआखेड़ागंज के अहरपुरा वार्ड निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह 22 मई को अपने भतीजे प्रशांत के साथ खेत में पानी लगा रहा था। उसके खेत के पास की एक फैक्टरी में मिट्टी भरान में लगा एक डंपर चालक तेजी, लापरवाही से डंपर चलाते हुए वहां आया और गालीगलौज कर धमकाने लगा। विरोध करने पर डंपर चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमलाकर उसे घायल कर दिया। इससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई। डंपर से कुचलने के प्रयास का भी आरोप है। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने डंपर चालक समेत लोहियापुल निवासी बहादुर सिंह, गंगापुर निवासी निर्वैर सिंह, हैप्पी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मारपीट कर धमकाने में आठ के खिलाफ मुकदमा
जसपुर। दुकानदार ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट कर धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला जुलाहान निवासी रईस खान की इसी मोहल्ले में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सुधारने की दुकान है। वह 20 जुलाई की शाम को अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसका भांजा ईशान खान दुकान पर बैठा था। तभी मोहल्ला जुलाहान निवासी फिरोज, रिजवान, इमरान, गुलफाम, अमान, अरशद और दो अन्य युवक रंजिशन उसकी दुकान में घुस आए और उसके भांजे को गालियां देकर पीटने लगे। दुकान में रखा सामान भी तोड़ दिया। कहा कि उसके भांजे ईशान ने उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। अगर उसने तहरीर वापस नहीं ली तो वह उसके भांजे को जान से मार देंगे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उसने अपने भांजे को अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। उसके भांजे की हालत नाजुक बताई गई है।
छेड़छाड़ के विरोध में पीटा, पांच नामजद
काशीपुर। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के युवक ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी अजीत पांच माह से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई। समझाने के बाद भी आरोपी अजीत नहीं माना। इसी रंजिश में 10 जुलाई की रात 8:30 बजे पांच आरोपी एकराय होकर उसके घर में घुस आए। हमलावरों ने वादी की बहन, मां, पिता के साथ मारपीट की। बीचबचाव कराने आई तहेरी बहन और तेहरे भाई को भी हमलावरों ने पीट दिया। घर में पथराव का भी आरोप है। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। सीओ के आदेश पर कुंडा थाना पुलिस ने सभी आरोपियों अजीत, दीपक, शनि, उमेश, धर्मपाल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मारपीट कर धमकाने का आरोप
बाजपुर। नगर के मोहल्ला मजरा प्रभु निवासी कुसुम ने एक व्यापारी पर मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट, जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह पिछले दो साल से नगर के एक व्यवसायी के घर काम करती है। शनिवार को उसने मजदूरी के पैसे मांगे तो आरोपी व्यापारी और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर धमकी देकर घर से निकाल दिया।
वहीं यूपी के स्वार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर दमाद और अन्य लोगों पर उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी चार साल पहले बाजपुर के बेरिया दौलत रोड निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ही दामाद और अन्य लोग उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष के लोगों ने शुक्रवार रात उसकी पुत्री को मारपीट घर से निकाल दिया। पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।