{"_id":"64c01e00d682ba507d08e404","slug":"crime-in-byelection-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-1925-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उपचुनाव में समर्थन न करने पर दंपती को पीटा, छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उपचुनाव में समर्थन न करने पर दंपती को पीटा, छेड़छाड़ का आरोप
Wed, 26 Jul 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा में उपचुनाव के दौरान समर्थन न करने पर दबंगों ने एक दंपती को पीट कर घायल कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
किच्छा क्षेत्र निवासी एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि दिसंबर 2022 को हुए उपचुनाव में उसके परिवार ने नजीमाबाद धौराडाम निवासी अजय साहनी के विपक्षी पार्टी का समर्थन किया था। इसलिए अजय का परिवार उनके साथ रंजिश रखने लगा। इसी कारण दो मार्च की सुबह आरोपी अजय उनके घर में घुस गया। आरोप है घर में घुस कर उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह उनके बाल पकड़ कर घसीटने लग गया। शोर सुन कर उनके पति भी वहां पहुंच गए। उनके सामने ही महिला को जमीन पर गिरा कर अजय साहनी ने मारपीट की। अजय के बेटे अमन साहनी, आकाश साहनी, अविनाश साहनी ने धारदार हथियार और लाठी, डंडे से उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसएचओ धीरेंद्र कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।