फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime graph increased in Kumaon, 2362 cases registered in five months

Udham Singh Nagar News: कुमाऊं में बढ़ा अपराध का ग्राफ, पांच माह में दर्ज हुए 2362 केस

Sat, 28 Jun 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Crime graph increased in Kumaon, 2362 cases registered in five months
काशीपुर। कुमाऊं में भारतीय दंड संहिता के अपराधों में 2024 की अपेक्षा भारी बढ़ोतरी हुई है। जहां वर्ष 2024 में 2176 अपराध दर्ज हुए थे वहीं 2025 में 2362 अपराध दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

डकैटी, लूट, अपहरण, दुष्कर्म सहित गंभीर अपराध पिछले वर्षों की अपेक्षा बढ़े हैं। दर्ज मामलों में 48 प्रतिशत कार्रवाई और 1840 अभियुक्तों की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन

सूचना का अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने सूचना अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी में बताया कि एक जनवरी 2025 से 31 मई 2025 तक पांच मामलों के अनावरण/गिरफ्तारी/बरामदगी विवरण के अनुसार 2025 में पांच माह की अवधि में कुल 2362 अपराध पंजीकृत हुए हैं जबकि 2024 में इस अवधि में 2176 अपराध ही दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती के पांच, लूट के 19, स्नेचिंग सात, गृहभेदन (कूमल आदि लगाना) 65, वाहन चोरी 167, चोरी 90, हत्या 27, बलवा 135, फिरौती के लिए अपहरण दो, महिला अपहरण 53, अन्य अपहरण पांच, दहेज हत्या सात, दुष्कर्म 170, अन्य आईपीसी अपराध 1610 दर्ज हुए हैं।
जनवरी से मई तक की अवधि में कुमाऊं में दर्ज अपराधों में जहां डकैती, लूट, स्नैचिंग, हत्या बलवा, फिरौती के लिए अपहरण, महिला अपहरण, अन्य अपहरण, दहेज हत्या, दुष्कर्म और अन्य आईपीसी अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं वाहन लूट, गृहभेदन, वाहन चोरी, चोरी, हत्या के लिए अपहरण के दर्ज अपराधों में वर्ष 2024 की इस अवधि की अपेक्षा कमी हुई है।

वहीं, लूटी/चोरी गई संपत्ति के विवरण के अनुसार वर्ष 2025 में 31 मई तक कुमाऊं में तीन करोड़ 62 लाख 86 हजार 310 रुपये की संपत्ति लूटी/चोरी की गई। इसमें 49 प्रतिशत एक करोड़ 79 लाख 46 हजार 155 रुपये की संपत्ति बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed