फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   conversion Allegations on pretext of adult education program two arrested Udham Singh Nagar Uttarakhand

Uttarakhand: प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के बहाने धर्मांतरण, किराये का कमरा लेकर अभियान चला रहे यूपी के दो पकड़े

Mon, 12 Jun 2023 06:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। Updated Mon, 12 Jun 2023 06:40 PM IST
सार

बंगाली कालोनी आजाद नगर में कुछ लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों ने बताया कि यूपी के दो लोगों द्वारा किराए पर कमरा लिए जाने की बात कही। फिर पुलिस दोनों तक पहुंची।

विज्ञापन
conversion Allegations on pretext of adult education program two arrested Udham Singh Nagar Uttarakhand
उत्तरकाशी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के नाम पर धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग किराये के कमरे में इस अभियान में जुटे थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों यूपी के बरेली जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने रविवार को कोतवाली में बताया कि नौ जून को आजादनगर के पूर्व प्रधान राजकुमार कोली और बंगाली कॉलोनी ने इस मामले की सूचना दी थी।  उनका आरोप था कि बंगाली कालोनी आजाद नगर में कुछ लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रलोभन देकर करवा रहे थे धर्म परिवर्तन 
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों ने बताया कि बरेली (यूपी) के वार्ड 1 धौराटांडा थाना भोजीपुरा निवासी विकास कुमार और अंकितपाल पांच जून को बंगाली कॉलोनी आजाद नगर में मुनीष भारती के किराये के कमरे में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों मुनेश भारती, उनके परिवारीजनों और मोहल्ले कुछ लोगों को बैठाकर प्रार्थना सभा का आयोजन करा रहा थे। प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के बहाने बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन शैली का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवा रहे थे।

यह भी आरोप लगाया कि लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी। सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों को शनिवार शाम नारायण नगला बहेड़ी (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्यक्रम की अनुमति डीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी या किसी अन्य अधिकारी से नहीं ली गई थी।

किच्छा: विकास सिलीगुढ़ी में 14 साल तक रहा

सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि विकास कुमार वर्ष 2008 से दिसंबर 2022 तक सिलीगुडी पश्चिम बंगाल में एक धर्मस्थल में काम करता था। सीओ ने कहा कि बहला फुसलाकर धर्मांतरण करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक होटल में दो अमेरिकन पासपोर्ट की फोटो कॉपी मिली हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि होटलों में जांच की जाएगी। बिना आईडी के किसी यात्री को रुकने देने पर होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Tehri Bus Accident: तेज रफ्तार बस पैरापिट तोड़कर हवा में झूलने लगी, बरातियों में मची चीख-पुकार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की चर्चा
किच्छा। सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक युवक कह रहा है कि वह रुद्रपुर के पास एक गांव का रहने वाला है। उसकी शादी ढाई साल पहले किच्छा के एक गांव में हुई थी। उसकी पत्नी दो साल से मायके में ही रह रही है। उसका आरोप है कि साले और ससुर के दबाव से उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। अब उसके साले और ससुर कहते हैं कि वह पत्नी को तभी भेजेंगे जब उसका पूरा परिवार धर्म परिवर्तन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed