फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime For Drug Addiction

Udham Singh Nagar News: नशे की पूर्ति के लिए अपराधी बन रहे हैं नौजवान

Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crime For Drug Addiction
रुद्रपुर। नशे के दलदल में फंसे नौजवान नशे की पूर्ति के लिए अपराध के रास्ता अपना रहे हैं। कोई नशे के लिए चोर बन रहा है तो कोई नशे के लिए हत्याएं कर रहा है। आए दिन नशे की वजह से आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। यह स्थिति तब है जब नशे के लिए पुलिस और एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं के छह जिलाें में उधमसिंहनगर में सबसे अधिक नशीले पदार्थों की खपत होती है। बरेली में बैठे नशे के सौदागर अपने गुर्गों की मदद से स्मैक, अफीम, गांजा, नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करते हैं, इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से चरस पहुंचती है। नशा बेचने वाले तस्कर युवाओं को जाल में फंसाते हैं और फिर कईं युवाओं को नशे की पूर्ति के लिए जरूरी रुपयों के इंतजाम के लिए तस्कर बन बैठते हैं। इसके साथ ही कई युवा महंगे नशे करने के लिए चोरी के साथ ही लूट, चैन स्नेचिंग के साथ ही हत्याएं तक करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा नशे में रंजिशन हत्याएं हो रही है। पुलिस की ओर से कईं आपराधिक वारदातों के खुलासों में पकड़े गए आरोपियाें ने नशे की पूर्ति के लिए अपराध करना कबूला है। हाल के दिनाें में ऐसे मामलों का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन


केस 1- सिडकुल पंतनगर में 17 जून को दो दोस्तों ने नशे के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए ई रिक्शा चालक से लूट करने के बाद हत्या कर दी। दोनों ने हत्या से पहले ई रिक्शा चालक के साथ बैठकर नशा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो- आठ फरवरी को रुद्रपुर के गेस्ट हाउस में आई बरात में दूल्हे के पिता का नकदी और जेवरात रखा पर्स चोरी हो गया था। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने नशे के लिए चोरी की थी और पर्स में रखी आधी नकदी को नशा करने में खर्च कर दिया था।दोनों ने नशा करने के लिए कईं अपराध करने की बात स्वीकारी थी।
केस तीन- 20 जून को गदरपुर निवासी नूर अली के अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में सिपाही संदीप पाटनी सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार किए गए थे। इनमें संदीप और दूसरा अभियुक्त विजय नेगी नशे के आदि थे। दोनों ही नशे की लत की वजह से अपहरणकांड में शामिल होकर जेल चते गए। विजय की नशे की लत को सुधारने के लिए उसके दरोगा पिता ने लाखों रुपये खर्च किए थे।

केस चार- 19 सितंबर 2021 की रात ट्रांजिट कैंप में मेडिकल स्टोर स्वामी के घर पर जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनें स्मैक और नशीले इंजेक्शन के आदि थे। उन्होंने नशे की पूर्ति के लिए चोरी करने की बात कबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed