फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime Case in Kashipur

Udham Singh Nagar News: बिना बुलाये शादी में पहुंचे युवकों ने महिलाओं से की छेड़छाड़

Sun, 11 Jun 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crime Case in Kashipur
काशीपुर। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंच कर कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि युवकों ने दुल्हन से अभद्रता कर उसके भाई को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पांडेय कॉलोनी गोपीपुरा निवासी महेंद्री देवी ने तहरीर में बताया कि 9 जून की रात उनके बेटे मनीष कुमार का विवाह समारोह तथा घर पर माता का जागरण कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन

गांव के कुछ युवक बिना निमंत्रण के कार्यक्रम में शामिल हो गए। आरोप है कि कुछ युवकों ने उनकी बहू व अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बेटे मनीष कुमार और बहू के भाई अरुण ने विरोध किया तो युवकों ने मिलकर अरुण पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया तथा अन्य लोगों के भी गुम चोट आई हैं। आरोप है हमलावर युवक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने 112 पर शिकायत की। उसके बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में अरुण को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रतापपुर पुलिस चौकी एसआई कपिल कांबोज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed