{"_id":"65356a216f7501e0ae00f826","slug":"cricket-match-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1003-4072-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एमके स्क्वायर और विश्वनाथ क्रिकेट अकादमी ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एमके स्क्वायर और विश्वनाथ क्रिकेट अकादमी ने मैच जीते
Sun, 22 Oct 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर के किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी में विजेता टीम। स्रोत : आयोजक
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ यूएस नगर की ओर से किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी प्रतापपुर में यूएसनगर टी-20 क्रिकेट लीग आयोजित की जा रही है। इसके दूसरे दिन रविवार को एमके स्क्वायर और विश्वनाथ क्रिकेट अकादमी ने मैच जीते।
पहले बल्लेबाजी कर रुद्र लायंस अकादमी ने 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 103 रन बनाए। रुद्र लायंस के उदित शर्मा ने 23, मो. जुनैद ने 19 रन बनाए। एमके स्क्वायर के प्रतीक नारंग और रूपेश ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके स्क्वायर की टीम ने चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। एमके स्क्वायर के सार्थक अग्रवाल ने 37, यश यादव ने 34 रन बनाए। एमके स्क्वायर की टीम ने रुद्र अकेडमी रुद्रपुर को छह विकेट से हराकर पहला मैच जीता।
विज्ञापन
दूसरे मैच में विश्वनाथ अकादमी ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 119 रन बनाए। इनमें देव प्रताप ने 23, अमरनाथ यादव ने 16 रन का योगदान दिया। मौर्य अकादमी के चेतन सिंह ने तीन, नावेद अली ने दो विकेट लिए।
उधर मौर्य एकेडमी गदरपुर की पूरी टीम नौ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। विश्वनाथ अकादमी ने मौर्य अकादमी को 20 रन से हराया। इसरार अंसारी और सुमित कुमार अंपायर रहे। गुरजीत ने ऑनलाइन स्कोरिंग की। वहां मुख्य अतिथि उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राजीव चौधरी, नूर आलम, विनीत सिंघल, हिमांशु चौहान, संदीप कुमार आदि रहे।