फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cricket in Khateema

मां पूर्णागिरि ओपन क्रिकेट में योगी इलेवन ने जीती ट्रॉफी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cricket in Khateema
खटीमा के भुजिया नंबर तीन नौगवाठग्गू में विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपते विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा। स - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मां पूर्णागिरि ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में योगी इलेवन ने एसआई ऑटो पैक रुद्रपुर को हराकर फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता एवं उपविजेता टीम को विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भुजिया नंबर तीन नौगवाठग्गू मैदान में रविवार को योगी इलेवन एवं एसआई ऑटो पैक रुद्रपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। योगी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 243 रन बनाए। योगेश भंडारी ने अपनी टीम के लिए 106 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआई ऑटो पैक की टीम 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बना पाई। योगी इलेवन ने फाइनल मुकाबला 126 रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एसआई ऑटो की ओर से किशन चंद ने अपनी टीम के लिए 52 रनों का योगदान दिया। योगेश भंडारी को शतकीय पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसआई ऑटो पैक के किशन चंद ने टूर्नामेंट में 164 रन और 10 विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार अपने नाम किया। फाइनल मैच में एम्पायर की भूमिका प्रकाश चंद एवं मनोज पोखरिया ने निभाई। विजेता एवं उपविजेता टीम को नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा एवं भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, कै. दीवानी चंद, मोहन चंद, धन सिंह पोखरिया, महेश चंद ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कमेटी अध्यक्ष मनोज चंद रजवार ने क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए प्रतिभागी टीमों एवं आयोजक मंडल सहित मुख्य अतिथियों का आभार जताया। वहां कमेटी उपाध्यक्ष मनोज जोशी, सचिव प्रकाश चंद, दीपक चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed