फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crash of watershed is causing disaster

जलसंस्थान के गड्ढे बन रहे हादसों का सबब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Crash of watershed is causing disaster
सितारगंज मुख्य बाजार में खटीमा मार्ग पर सड़क के गड्ढे में फंसा पिकअप वाहन। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर में सौंदर्यीकरण का काम अधूरा होने से सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। वहीं जलसंस्थान की ओर से अपनी पेयजल पाइप लाइनों को दुरुस्त करने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं जिससे सड़क और अधिक खराब हो रही है। जलसंस्थान के ये गड्ढे हादसों का सबब भी बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगरवासियों का कहना है कि विभाग की ओर से इस तरह कई अन्य जगहों पर गड्ढे खोदे गए। इन गड्ढों की मरम्मत न कर सिर्फ मिट्टी या कूड़े से पाट दिया जाता है। इससे आए दिन वाहन इन गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को नगर के खटीमा मार्ग पर सिटी शॉप के सामने जलसंस्थान की ओर से पेयजल पाइप लाइन ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढे में पिकअप वाहन फंस गया। पिकअप वाहन करीब आधा घंटे तक गड्ढे में फंसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर बुलाकर पिकअप को गड्ढे से बाहर निकलवाया। लोगों का कहना है कि इस तरह के गड्ढों में बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगरवासियों ने नगर की सड़कों पर जगह-जगह खोदे गए गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed