फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CPU launched a campaign to remove encroachment from the highway, cut 50 challans

हाईवे से अतिक्रमण हटाने को सीपीयू ने चलाया अभियान, 50 चालान काटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
CPU launched a campaign to remove encroachment from the highway, cut 50 challans
रुद्रपुर में अतिक्रमण जमाए दुकानदार का चालान करते सीपीयू कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर के अंदर आए दिन एनएच-87 पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसएसपी के निर्देश पर सीपीयू ने बुधवार को हाईवे के किनारे स्थित दुकानों के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और 50 दुुकानदारों व रेहड़ी वालों का चालान किया। अतिक्रमण हटाने को लेकर सीपीयू, पुलिस और व्यापारियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। इधर, एसएसपी ने चेतावनी दी है कि दुुकान व रेहड़ी वाले नाली के पीछे रहकर अपना व्यापार करें, सड़क पर अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के डीडी चौक, इंदिरा चौक व रोडवेज के नजदीक हाइवे पर अतिक्रमण जमाए दुुकानदारों व रेहड़ी वालों के खिलाफ बुधवार को सीपीयू एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अभियान के दौरान 50 लोगों के चालान किए गए। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुुकानदारों व रेहड़ी वालों से 12,500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। वहीं कुछ दुुकानदारों के साथ सीपीयू कर्मियों की बहस भी हुई, विवाद होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा भी पहुंच गए।
विज्ञापन

इधर, मौके पर जाम को देखते हुए वहां से निकल रहे एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी भी वहीं रुक गए। एसएसपी ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि नालियों के पीछे रहकर अपना कारोबार करें। हाइवे के नजदीक तक सामान फैलाने से यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ता है। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed